छत्तीसगढ़

CG Weather Update: साफ कर लो कूलर...तीखे तेवर दिखाएगी गर्मी

jantaserishta.com
24 March 2026 8:22 AM IST
CG Weather Update: साफ कर लो कूलर...तीखे तेवर दिखाएगी गर्मी
x
रायपुर: प्रदेश में फिलहाल मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग द्वारा जारी अपडेट के अनुसार बीते 24 घंटों में पूरे छत्तीसगढ़ में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई। हालांकि तापमान सामान्य से थोड़ा नीचे रहा, लेकिन आने वाले दिनों में इसमें बढ़ोतरी के संकेत हैं।
बता दें कि सोमवार को राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम है, वहीं न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम है। सुबह और शाम के समय हवा में नमी क्रमशः 37% और 31% दर्ज की गई, जबकि बादल केवल 20% रहे, जिससे दिनभर मौसम साफ बना रहा।
प्रदेश के अन्य जिलों की बात करें तो सबसे अधिक अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज हुआ। बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर और पेंड्रारोड जैसे क्षेत्रों में भी तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री तक कम बना रहा।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, फिलहाल किसी भी प्रकार का सक्रिय मौसम तंत्र नहीं है, जिससे प्रदेश में शुष्क मौसम बना रहेगा। अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना जताई गई है। इसके बाद तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होने के संकेत हैं।
आज मंगलवार 24 मार्च को राजधानी रायपुर में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। अधिकतम तापमान लगभग 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।मौसम विभाग ने किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है, जिससे साफ है कि फिलहाल प्रदेश में मौसम सामान्य और स्थिर बना रहेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story