छत्तीसगढ़

CG Weather Today: प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम? जानें बारिश और तापमान का हाल

jantaserishta.com
17 Sept 2026 8:29 AM IST
CG Weather Today: प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम? जानें बारिश और तापमान का हाल
x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है। पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क रहा, तो वही 19 सितंबर से प्रदेश में बारिश के वितरण और तीव्रता में बढ़ोतरी होने की संभावना है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा ?
पिछले 24 घंटे में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसमी बारिश सामान्य रही है, हालांकि अब तक बारिश में करीब 5 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।
मौसम विभाग ने बताया कि 19 सितंबर से प्रदेश में बारिश के वितरण और तीव्रता में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान मेघगर्जन की गतिविधियां भी बढ़ सकती हैं। फिलहाल अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
इसके अलावा एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना जताई गई है। अगले दो दिनों के दौरान भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना बनी रहेगी।
तापमान की बात करें तो कल दुर्ग में प्रदेश का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रायपुर में 17 सितंबर को आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक शहर में अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
कुल मिलाकर प्रदेश में फिलहाल बारिश की गतिविधियां सीमित रहने की संभावना है, लेकिन 19 सितंबर से बारिश की तीव्रता और वितरण में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इस दौरान गरज-चमक और वज्रपात को लेकर भी सतर्क रहने की जरूरत है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story