छत्तीसगढ़

CG मौसम: कई इलाके में बारिश, बढ़ी ठंड

jantaserishta.com
14 Nov 2021 8:59 AM IST
CG मौसम: कई इलाके में बारिश, बढ़ी ठंड
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश के कई इलाको में बीते 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। जिसके चलते फसलों को भारी नुकसान हुआ है। वहीं बेमौसम बरसात से तापमान में भारी गिरावट आई है।

बारिश और हवाओं के चलते ठंड में बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में 18 और 19 नवंबर को कई इलाकों में बारिश के आसार है। वहीं बारिश के बाद ठंड में बढ़ोतरी होगी। शनिवार को हुई बारिश के बाद प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान दुर्ग में 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई।
वहीं सबसे कम अम्बिकापुर 14.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। आने वाले तीन दिनों में तापमान में और कमी आने के आसार है।
पत्थलगांव में लगातार हो रही बारिश
बदले मौसम के मिजाज के चले पत्थलगांव में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के चलते किसानों के धान और टमाटर की फसल बर्बाद हो गया। फसल की बर्बादी से किसानों में कर्ज पटाने की चिंता बढ़ गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story