छत्तीसगढ़
CG Weather: छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई शुरू, अब रात में बढ़ेगी ठंडक
jantaserishta.com
3 Oct 2026 8:38 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: छत्तीसगढ़ में अब मानसून धीरे-धीरे विदाई की ओर बढ़ रहा है। जिसके बाद अब शीतलहर का दौर शुरू होगा। प्रदेश के सरगुजा, बिलासपुर और रायपुर संभाग के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने फिलहाल प्रदेश के किसी भी जिले के लिए वर्षा या अन्य मौसम संबंधी अलर्ट जारी नहीं किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर में मौसम साफ रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम करीब 24°C रह सकता है। बुधवार को रायपुर में अधिकतम 33.7°C और न्यूनतम 24.9°C दर्ज किया गया। वहीं अगले 2-3 दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों से मानसून की विदाई के लिए मौसम अनुकूल होने के आसार हैं। यानी अब मानसून की विदाई शुरू हो सकती है।
मानसून की वापसी के साथ प्रदेश में तापमान बढ़ने लगा है। कई इलाकों में दिन का पारा 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हालांकि, मौसम पूरी तरह बदलने के बाद रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, हवा का रुख बदलते ही वातावरण में शुष्कता बढ़ेगी। इससे दिन में गर्मी का असर बढ़ सकता है, जबकि रात के समय ठंडक बढ़ने लगेगी। यानी आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलता नजर आएगा।
Tagsछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ मौसमछत्तीसगढ़ आज का मौसमChhattisgarhChhattisgarh weatherChhattisgarh weather today
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





