छत्तीसगढ़
CG मौसम: गर्मी का टॉर्चर होगा कम, अगले 5 दिनों तक बारिश की संभावना
jantaserishta.com
1 May 2026 8:25 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. दक्षिण के बाद मध्य इलाकों में भी अंधड़ और बारिश की स्थिति देखने को मिल रही है. वहीं आसमान में बादल छाए रहने के कारण अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है. गुरुवार को कुछ जगहों पर बादल गरजने की गतिविधि भी दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर जारी रहने की संभावना जताई है. इसके अलावा अगले 5 दिनों तक सभी संभागों में एक-दो स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बादल गरजने, वज्रपात और हल्की वर्षा होने की संभावना है.
गुरुवार को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हुई. सबसे ज्यादा गर्मी का सामना दुर्ग के लोगों ने किया, यहां 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 24.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ.
मौसम विभाग ने आज एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है. दो दिन बाद हल्की बारिश हो सकती है. गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा तेज हवा (40-50 KMPH) चलने की संभावना है.
राजधानी में आज बादल गरजने के साथ बारिश हो सकता है. मौसम विभाग ने शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई है. हालांकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.
मौसम विज्ञानी एच. पी. चंद्रा ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ कश्मीर और उसके आसपास मौजूद है. एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पूर्व उत्तर प्रदेश और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. एक द्रोणिका दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश से उत्तर अंदरूनी उड़ीसा तक छत्तीसगढ़ होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है. इन मौसम प्रणालियों के कारण छत्तीसगढ़ के एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. वहीं कुछ जगाहों पर गरज चमक के साथ अंधड़ और वज्रपात होने के आसार हैं. इस दौरान अधिकतम तापमान में गिरवाट का दौर जारी रह सकता है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





