छत्तीसगढ़
CG मौसम: छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी गर्मी, दो दिन बाद बारिश के आसार
jantaserishta.com
11 Oct 2026 8:23 AM IST

x
रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई हो चुकी है। जिसके बाद अब मौसम ड्राई हो गया है और कई हिस्सों के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है। वहीं कुछ हिस्सों में गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने एक दो स्थानों के लिए बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार, दो दिन बाद प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है।
पिछले 24 घंटे में प्रदेश का मौसम मुख्य रूप से ड्राई रहा। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजनांदगांव में 35.5 डिग्री, जांजगीर-चांपा में 34.8 डिग्री और रायगढ़ में 34.5 डिग्री तापमान रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 18.8 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी जारी है। अगले 2-3 दिनों में पूर्वी भारत, उत्तरी प्रायद्वीप और पूर्वोत्तर भारत के कुछ और हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई है।
Tagsछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ मौसमछत्तीसगढ़ आज का मौसमChhattisgarhChhattisgarh weatherChhattisgarh weather today
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





