छत्तीसगढ़

CG Weather: भारी बारिश के लिए रहें तैयार, जानें कहां-कहां बरसेंगे बादल?

jantaserishta.com
29 Aug 2026 8:21 AM IST
CG Weather: भारी बारिश के लिए रहें तैयार, जानें कहां-कहां बरसेंगे बादल?
x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज (29 अगस्त) कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। रायपुर में सुबह बारिश हुई। मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। अगले दो दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।
पिछले 24 घंटे में भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि बलरामपुर जिले में कुछ जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रहा। प्रदेश में अब तक मौसमी बारिश सामान्य से 2% कम है।
रायपुर में आज (29 अगस्त) गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। शहर का अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story