छत्तीसगढ़

CG Mausam: बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान, प्रदेश में बारिश के आसार

jantaserishta.com
24 Oct 2026 8:36 AM IST
CG Mausam: बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान, प्रदेश में बारिश के आसार
x
रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया कुछ दिनों में चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है. इसके प्रभाव से 27 अक्टूबर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना जताई गई है. वहीं 28 और 29 अक्टूबर को तेज बारिश के आसार बन रहे हैं. अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है.
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बेमेतरा में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री और अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस रहा. सभी इलाके में बारिश की गतिविधियां थमी हुई है. पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है. अगले दो दिन तक मौसम इसी तरह बने रहने की संभावना जताई गई है.
राजधानी रायपुर में 24 अक्टूबर को आकाश मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है. यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्व और उससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के और मजबूत होने की संभावना बन रही है. इसके कारण 24 अक्टूबर तक अवदाब, 25 अक्टूबर तक गहन अवदाब और 26 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान में बदलने का अनुमान है. इसके प्रभाव से प्रदेश में 27 अक्टूबर से बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं. वहीं, 28 और 29 अक्टूबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story