छत्तीसगढ़

CG मौसम: रायपुर में छाए बादल, जानें आपके जिले का हाल

jantaserishta.com
24 Sept 2026 8:38 AM IST
CG मौसम: रायपुर में छाए बादल, जानें आपके जिले का हाल
x
रायपुर: छत्तीसगढ़ में गहरे अवदाब के रूप में आगे बढ़ रहे मौसमी सिस्टम का असर अब दिखाई देने लगा है। बुधवार को रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मौसम में बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं जताई है, लेकिन हल्की से मध्यम वर्षा होने और बादल छाए रहने की उम्मीद है।
बुधवार सुबह रायपुर में हल्के बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर तक आसमान में काले बादल छा गए। इसके बाद करीब 30 मिनट तक तेज बारिश हुई। बारिश थमने के बाद कुछ समय के लिए हल्की धूप भी निकली, लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रही।
मौसम तंत्र का ज्यादा प्रभाव बस्तर संभाग में देखने को मिल रहा है। इसके चलते बस्तर के कई इलाकों में भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना है। मौसमी सिस्टम गुरुवार को विशाखापट्टनम और पुरी के समुद्र तट को पार करेगा। इसके प्रभाव से दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।
राजधानी रायपुर के मौसम में अगले 24 घंटे के दौरान बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। शहर में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की गतिविधियों के अनुसार बारिश का दौर रुक-रुककर जारी रहने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून के रेनी सीजन का अब अंतिम सप्ताह चल रहा है। इस दौरान प्रदेश में बारिश के लिए एक-दो और मौसमी सिस्टम बनने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में मानसून की विदाई से पहले प्रदेश के कुछ हिस्सों में एक बार फिर बारिश देखने को मिल सकती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story