छत्तीसगढ़

CG मौसम: बरसते-बरसते अचानक गायब हो गए बादल, उमस से लोग परेशान

jantaserishta.com
14 July 2026 8:21 AM IST
CG मौसम: बरसते-बरसते अचानक गायब हो गए बादल, उमस से लोग परेशान
x
मॉनसून पर ब्रेक.
रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून की चाल बदल गई है. इस पर ब्रेक लगने के बाद पिछले 24 घंटों में प्रदेश में मौसम शुष्क रहा. दोबारा बारिश की गतिविधि बढ़ने का इन्तजार बढ़ते जा रहा है. रायपुर पूरी तरह सूखा रहने के साथ ही सबसे गर्म इलाका भी रहा. प्रदेश में सामान्य से अबतक 26 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है.
मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 15 और 16 जुलाई को प्रदेश में वर्षा की गतिविधि में वृद्धि हो सकती है, जिनमे कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. प्रदेश में सोमवार को रायपुर और बिलासपुर में सबसे ज्यादा तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 23.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.
राजधानी रायपुर में आज मौसम विभाग ने आकाश में बादल छाए रहने की संभावना जताई है. अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं.
मौसम विभाग के अनुसार औसत समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका श्रीगंगानगर, हिसार, मुरादाबाद, गोरखपुर, मुज.फ्फरपुर, बालुरघाट और वहां से पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर मणिपुर तक बनी हुई है. उत्तरी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिणी बांग्लादेश के ऊपर, औसत समुद्र तल से 4.5 से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इसके कारण प्रदेश में मंगलवार को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story