CG मौसम: बढ़ती जाएगी ठिठुरन, राजधानी का पारा 15 डिग्री गिरा

रायपुर: सरगुजा संभाग के कई इलाके, खासकर वनक्षेत्र और पहाड़ों पर कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई है। अंबिकापुर से कोरिया तक रात का तापमान 8 से 10 डिग्री के बीच आ गया है। छत्तीसगढ़ में रात का पारा गिरने से अब ठंड में बढ़ोतरी होने लगी है। शहरी क्षेत्रों की तुलना में आउटर क्षेत्रों में तो ठंड का असर कुछ ज्यादा ही है। ठंड बढ़ते ही अब ऊलन बाजार की रौनक भी बढ़ गई है। मंगलवार को राजधानी रायपुर का न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस और दुर्ग का पारा सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। दुर्ग का न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बुधवार को भी प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। बस्तर संभाग में न्यूनतम तापमान में और गिरावट की संभावना है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





