छत्तीसगढ़

CG: एक साल से नल में नहीं आ रहा था पानी, एक फोन पर हुआ निराकरण

Shantanu Roy
14 Oct 2024 2:07 PM GMT
CG: एक साल से नल में नहीं आ रहा था पानी, एक फोन पर हुआ निराकरण
x
छग
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन से समस्या का निराकरण हो रहा है। वार्ड 15 रावाभाठा के दुर्गा चौक के पास स्थित अंशु किराना स्टोर के पास नल कनेक्शन लगा था। लेकिन उसमें पानी नहीं आ रहा था। इसको लेकर वार्डवासी फुलेश्वरी साहू ने कलेक्टोरेट के जन समस्या निवारण कॉल सेंटर में फोन किया। जहां से संबंधित विभाग को मामले की जानकारी दी गई। जिसके बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर तत्काल नल कनेक्शन में सुधार कार्य करवाया। साथ ही तुरंत ही नल से पानी की सप्लाई का भी कार्य करवाया गया। जिसकी जानकारी साहू को दी गई। जिसके बाद उन्होंने प्रसन्न्ता जाहिर की साथ ही मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
Next Story