छत्तीसगढ़

CG वायरल वीडियो: चुनाव प्रचार के दौरान बवाल, जिसने भी देखा हो गया हैरान

jantaserishta.com
9 Feb 2025 8:11 AM IST
CG वायरल वीडियो: चुनाव प्रचार के दौरान बवाल, जिसने भी देखा हो गया हैरान
x
देखें वीडियो.
कोरबा: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सियासी गलियारे में हलचल तेज है. चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां प्रचार-प्रसार में जुटी हुई हैं. ऐसे में कोरबा जिले से चुनाव प्रचार के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. मानिकपुर चौकी क्षेत्र में भाजपा और निर्दलीय पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ और देखते ही देखते विवाद मारपीट में तब्दील हो गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
मिली जानकारी के अनुसार, मानिकपुर चौकी अंतर्गत रविशंकर वाल्मीकि आवास क्षेत्र में भाजपा और निर्दलीय पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हुआ है. भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि हनुमान चालीसा का पाठ करते समय निर्दलीय पार्टी के पिकअप वाहन के चालक और डीजे ऑपरेटर ने तेज आवाज में डीजे बजाकर पूजा में बाधा उत्पन्न की. इस पर दोनों गुटों में विवाद बढ़ा और बात मारपीट तक पहुंच गई. घटना के बाद राहगीरों की भीड़ लग गई और सभी तमाशा देखने लग गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है. वहीं पुलिस के आलाधिकारी भी मानिकपुर चौकी पहुंचे हुए हैं.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान ने बताया कि जानकारी मिली थी कि वार्ड नंबर 26 में एक राष्ट्रीय दल की नुक्कड़ सभा के दौरान किसी दूसरे प्रत्याशी के प्रचार वाहन को वहां पर खड़ा कर दिया गया था और तीव्र गति से प्रचार किया जा रहा था. इस पर शिकायत प्राप्त हुई और उनका कुछ विवाद भी हुआ. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. जांच में पाया गया कि वाहन के पास जो अनुमति दी गई थी, उसे किसी शिकायत के आधार पर एसडीएम ने निरस्त कर दिया था. उस समय वाहन के पास कोई वैध अनुमति नहीं थी. इस आधार पर प्रचार वाहन को थाना सहायता केंद्र मानिकपुर लाया गया है और छत्तीसगढ़ कोलाहल अधिनियम 1985 के तहत कार्रवाई की जा रही है. ड्राइवर से मारपीट की कोई बात सामने नहीं आई है. हालांकि,उसका मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story