छत्तीसगढ़
CG वीडियो: अस्पताल में हंगामा, नशे में धुत होकर पहुंचा युवक
jantaserishta.com
22 Feb 2026 12:17 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ी गंभीर घटना सामने आई है। यहां बोड़ला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के साथ एक युवक ने कथित रूप से मारपीट कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक अपनी पत्नी को प्रसव कराने अस्पताल लेकर पहुंचा था, लेकिन किसी बात को लेकर उसका विवाद डॉक्टर और स्टाफ से हो गया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मरीजों व परिजनों में भी दहशत फैल गई।
जानकारी के अनुसार युवक शराब के नशे में धुत था और इलाज को लेकर स्टाफ से उलझ पड़ा। विवाद बढ़ने पर उसने ड्यूटी कर रहे डॉक्टर के साथ हाथापाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आई एक महिला स्वास्थ्यकर्मी के साथ भी धक्का-मुक्की किए जाने का आरोप है। अस्पताल में मौजूद अन्य कर्मचारियों और लोगों ने किसी तरह स्थिति को संभाला और आरोपी को काबू में किया।
घटना बोड़ला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। अस्पताल स्टाफ ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है । पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





