
x
देखें वीडियो.
महासमुंद: गरियाबंद से निकला ME-3 नामक दंतैल हाथी महासमुंद वनपरिक्षेत्र के ग्राम कोना पहुंच गया है. बीती रात हाथी गुरतेग बहादुर राइस मिल में घुस गया, जिसे हाथी मित्र दल की तत्परता से वहां से खदेड़ा गया. इसके बाद हाथी ने महासमुंद-बागबाहरा हाइवे पार कर कक्ष क्रमांक 64, गौरखेडा के जंगल में विचरण कर रहा है. हाथी के इलाके में पहुंचने से ग्रामीणों में डर का माहौल है. कुछ दिन पहले इसी हाथी ने कोसरंगी गांव में एक व्यक्ति को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया था.
वन विभाग ने एहतियात के तौर पर एक दर्जन गांवों सिरगिड़ी, उमरदा, गौरखेडा, अरंड, मुडमार, सोरिद, बनसिवनी, लोहारडीह, घोघीबाहरा, बंजारी, कोडार आदि में अलर्ट जारी किया है. ग्रामीणों को हाथी देखे जाने पर तुरंत वन विभाग को सूचित करने की अपील की गई है, ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें.
Tagsगरियाबंदगरियाबंद न्यूज़गरियाबंद वीडियोदंतैल हाथीहाथीGariabandGariaband NewsGariaband VideoTusk ElephantElephant
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





