छत्तीसगढ़

CG VIDEO: सड़क पर आपस में भिड़ गए पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता, एक-दूसरे को मारने की दी धमकी

Admin2
27 July 2021 10:57 AM IST
CG VIDEO: सड़क पर आपस में भिड़ गए पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता, एक-दूसरे को मारने की दी धमकी
x
VIDEO

छत्तीसगढ़। बेमेतरा में एक आंदोलन के दौरान भाजपा (BJP) के एक पूर्व मंत्री और संगठन के नेता आपस मे ही भीड़ गए. इन दोनों के बीच तकरार इतनी बढ़ी की दोनों एक दूसरे के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग कर एक दूसरे को मारने और देख लेने की धमकी देने लगे. इसके बाद सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बीते सोमवार को छत्तीसगढ़ में चल रही खाद की कमी को लेकर भाजपा किसान मोर्चा की तरफ से पूरे प्रदेश में आंदोलन का आयोजन किया गया था. इस दौरान बेमेतरा में चल रहे आंदोलन में युवा मोर्चा के कुछ लोगों और अपने समर्थकों को न बुलाने के चलते पूर्व मंत्री दयालदास बघेल भाजपा के जिला मंत्री को इसका कारण पूछने लगे, जिस पर जिला मंत्री दीवान भड़क उठे.


Next Story