छत्तीसगढ़
CG वीडियो: छठ मनाने बिहार जा रहा था परिवार, कार-बाइक की टक्कर में दो की मौत
jantaserishta.com
12 Nov 2026 4:22 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी-तपकरा मार्ग पर केरसई के पास सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हैं। बाइक को टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुकान का प्लेटफॉर्म तोड़ते हुए पेड़ से जा भिड़ी।
हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें कार बाइक को टक्कर मारती दिखाई दे रही है। हादसे के बाद कार पेड़ पर लटक गई। कार सवार परिवार छठ मनाने बिहार जा रहा था, जबकि बाइक सवार राजमिस्त्री के काम से जा रहे थे। घटना ऊपरकछार पुलिस चौकी क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, कुनकुरी निवासी विजय लकड़ा और जीवन कुजूर बाइक से केरसई की ओर जा रहे थे। दोनों राजमिस्त्री का काम करने जा रहे थे। इसी दौरान तपकरा की ओर से आ रही टोयोटा अर्बन क्रूजर कार से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में विजय लकड़ा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जीवन कुजूर घायल हो गए।
कार में एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे। वे छठ पर्व मनाने के लिए रायगढ़ से बिहार के बोधगया जा रहे थे। बाइक से टक्कर के बाद कार सड़क किनारे दुकान का प्लेटफॉर्म तोड़ते हुए पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार सभी पांच लोग घायल हो गए।
घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। कार सवार 76 वर्षीय रामेश्वर सिंह की हालत गंभीर थी। इलाज के लिए उन्हें झारखंड के रांची ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रवीण सिंह समेत कार में सवार चार लोग घायल हैं। इस हादसे में बाइक सवार विजय लकड़ा की मौके पर और रामेश्वर सिंह की इलाज के दौरान मौत हुई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





