छत्तीसगढ़

CG VIDEO: बाढ़ में बह गया चावल से भरा ट्रक

Nil dhankar
10 July 2022 11:01 AM IST
CG VIDEO: बाढ़ में बह गया चावल से भरा ट्रक
x

बीजापुर। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हो रही लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर है. लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है. इस बीच बीजापुर से ताजा खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक PDS के चावल से भरे ट्रक उफनते नाले में बह गया।


बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी

आज बीजापुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और नारायणपुर के लिए जारी रेड अलर्ट में भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं. प्रदेश के दक्षिण इलाके में स्थित बीजापुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और नारायणपुर जिलों में जहां भारी बारिश के आसार हैं, वहीं बालोद, कांकेर,कोंडागांव और गरियाबंद जिले के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं राजनांदगांव और धमतरी जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है. पिछले 24 घंटों की बात करें तो सबसे ज्यादा 12 सेमी बारिश बीजापुर में दर्ज की गई है.

Next Story