छत्तीसगढ़
CG: रात के अंधेरे में करता था घरों में सेंधमारी, पंजाब का शातिर चोर गिरफ्तार
Shantanu Roy
16 May 2025 7:51 PM IST

x
छग
Bastar. बस्तर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक अंतरराज्यीय शातिर चोर को पंजाब से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बस्तर जिले के पल्लीनाका क्षेत्र में एक सूने मकान से 5 लाख रुपए के सोने के जेवरात चोरी कर फरार हो गया था। पुलिस ने न सिर्फ आरोपी को पकड़ लिया, बल्कि उसके कब्जे से चोरी का पूरा माल भी बरामद कर लिया है। यह कार्रवाई परपा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मंगल सिंह उर्फ मंगा (37 वर्ष) निवासी ग्राम टोंग, थाना ब्यास, जिला अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई है। आरोपी वर्तमान में कुम्हारपारा, लच्छीनधर यादव के किराए के मकान में, नगरनार, जिला बस्तर में निवास कर रहा था और पेशे से ट्रक चालक है।
जानकारी के अनुसार, 3-4 मई 2025 की दरम्यानी रात ग्राम पल्लीनाका निवासी सोनू कुमार सिंह के मकान से अज्ञात चोर द्वारा आलमारी में रखे सोने के जेवरात चोरी कर लिए गए थे। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना परपा में मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग और एसडीओपी केशलूर लक्ष्मण पोटाई के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई।
टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी की पहचान पूर्व में चोरी के मामले में पकड़े गए मंगल सिंह के रूप में की। आरोपी घटना के बाद अपने गांव अमृतसर फरार हो गया था। पुलिस टीम ने पंजाब जाकर ग्राम टोंग में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात कबूल की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹5,00,000 मूल्य के सोने के जेवरात, चोरी में उपयोग की गई होंडा साइन बाइक (क्रमांक CG 17 6862), ताला तोड़ने के लिए उपयोग किया गया लोहे का टायर लिवर बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर जगदलपुर लाया गया और न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





