छत्तीसगढ़
CG UPDATE: खदान में मिले शव का पुलिस ने किया शिनाख्त, लापता हुई युवती का ही निकला शव
Shantanu Roy
30 Sept 2021 10:47 PM IST

x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कोरबा। जिले की बन्द पड़े लक्ष्मन खदान में भरे पानी में तैरते शव का कुसमुण्डा पुलिस व नगर सेना की टीम के द्वारा आज गुरुवार की दोपहर में रेस्कयू गया। एसईसीएल गेवरा द्वारा अधिकृत इस खदान पर विस्तार व उत्पादन बन्द है, जिस वजह से यँहा पानी भरा हुआ है।
उस पानी में दिखे इंसानी शव का बड़ी मशक्कत के साथ रेस्कयू किया गया। पहले एसईसीएल गेवरा द्वारा मशीन लगाकर यँहा गाड़ियों को पंहुचने बड़े बड़े पत्थरो को हटाया गया। सौ मीटर दूर मनगांव के मुहाने पर तैरते शव को रेस्कयू कर बाहर निकाला गया।
शव की पहचान ग्राम मनगांव से ही लापता 14 वर्षीय नाबालिक बालिका के रूप में हुई। बालिका यँहा तक कैसे पँहुची..? क्या वह स्वयं नीचे गिर गयी…? या किसी ने उसे यँहा गिरा दिया..? ऐसे अनेको सवाल लोगो के जहन में है।
जिसका जवाब पोस्टमार्टम एवम जांच के बाद ही स्थानिय पुलिस के द्वारा जावेगा। रेस्क्यू के दौरान मौके पर पँहुचें ग्रामवासी । बताया जा रहा है कि फोरेंसिक टीम भी शव का परीक्षण करेगी। फिलहाल ग्राम मनगांव में इस हादसे के बाद से मातम पसर गया है।
Next Story





