छत्तीसगढ़

CG: बोरी में मिले अज्ञात शव की हुई पहचान, आरोपी गिरफ्तार

Nilmani Pal
13 July 2024 4:50 PM GMT
CG: बोरी में मिले अज्ञात शव की हुई पहचान, आरोपी गिरफ्तार
x
छत्तीसगढ़
BALOD बालोद: अमलीडीह में अप्रैल में बोरी में मिले अज्ञात शव की पहचान के बाद बालोद पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया। आरोपित दीपक साहू ने अपने प्रेम संबंध को जलाकर छुपाने का प्रयास किया था। उसने प्रमिला की पहचान छिपाने के लिए उसका चेहरा जलाया और उसकी लाश को बोरी में भरकर अलग-अलग जगहों पर फेंका था।
अमलीडीह में 4 माह पहले 13 अप्रैल को दो बोरी में भरे एक महिला की लाश के दुकड़े मिले थे, चेहरे व शरीर को जलाकर उसके दुकड़े कर के बोरी में भरकर एक बोरी को जंगल और दूसरे बोरी को नहर किनारे फेंका गया था। शरीर के कई टुकड़े मिलने से शिनाख्ती और पहचान करने में पुलिस को भारी दिक्कत हो रही थी।
पुलिस एवं सायबर सेल की टीम ने बालोद जिले के अलावा धमतरी, दुर्ग, कांकेर, मानपुर, राजनांदगांव, के कई गुम इंसान महिला की जानकारी लेकर तस्दीक किया, इतना ही नहीं मृतिका के पीएम रिपोर्ट से मिली नसबंदी की जानकारी मितानिन, कोटवार की मीटिंग लेकर भी महिला की पहचान का प्रयास किया गया।
जब एक गांव में गुम हुई महिला की मां बुधनतीन बाई से पूछताछ की गई, तो प्रमिला ध्रुवे की पहचान सामने आई। बुधनतीन बाई ने नाक की फूली, अंगूठी, पायल और नेलपालिश का पहचान कर अपनी बेटी की पहचान की।
एसपी ने बताया कि मृतिका की पहचान प्रमिला के रूप में होने के बाद उसके कॉल डिटेल निकाले गए और उसी के आधार पर लगभग 15 से 20 लोगों से पूछताछ करने पर दीपक साहू के बारे में जानकारी मिली। 10 अप्रैल को महिला दीपक के साथ थी। वो दीपक से शादी करना चाहती थी। दीपक साहू से घटना एवं गुम महिला के बारे में पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
आरोपित का 5 साल पहले पत्नी से तलाक के बाद प्रमिला से पहचान हुई थी, जो प्रेम संबध में बदल गया। जिसके बाद प्रमिला शादी करने का दबाव बना रही थी। 10 अप्रैल को प्रमिला को अपने घर ले गया था। रात भी उसके साथ ही रुका था। आरोपी ने प्रमिला में किसी से बात करते सुन लिया। धोखा देने के शक में उसने प्रमिला को मौत के घाट उतार दिया।
पहचान छुपाने की नियत से घर में रखे पेट्रोल को प्रमिला के चेहरे एवं शरीर में डालकर उसे जला दिया। घर में रखे हसिया से उसके सिर, पैर, हाथ को काटकर दो अलग अलग बोरियो में भर कर अपने मोटरसायकल से अमलीडीह तरफ गोंदली नहर के पास अलग अलग 100 मीटर की दूरी में दोनो बोरियों को फेक कर अपने घर आ गया।
आरोपी दीपक साहू के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल, रस्सी, बोरी एवं हसिया जब्त कर लिया गया है और गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
Next Story