छत्तीसगढ़

CG: हर घर तिरंगा अभियान के तहत पालिका ने शहर में निकाली तिरंगा रैली

Shantanu Roy
10 Aug 2024 3:20 PM GMT
CG: हर घर तिरंगा अभियान के तहत पालिका ने शहर में निकाली तिरंगा रैली
x
छग
Mahasamund. महासमुंद। देशभर स्वतंत्रता दिवस तक हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत की गई है। अभियान के तहत नागरिकों से अपने घरों और कार्यालयों में तिरंगा फहराने के लिये प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद महासमुंद के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारियों ने शनिवार को शहर में बाइक रैली निकाली। रैली पालिका कार्यालय से प्रारंभ हुई जो मुख्य मार्ग से होते हुए वापस पालिका में पहुंच समाप्त हुई। सीएमओ ने लवकेश कुमार ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशभर में तिरंगा
रैलियां निकाली जा रही हैं।

15 अगस्त तक देशभर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत लोगों को अपने घरों और दफ्तरों में तिरंगा फहराने के लिये प्रोत्साहित किया जा रहा है। रैली के माध्यम से नागरिकों से अपील करते हुए 9 से 15 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा' अभियान का हिस्सा बनें। बाइक रैली में प्रमुख रुप से पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष पवन पटेल, पार्षद देवीचंद राठी, महेन्द्र सिका, मुख्य नगर पालिका अधिकारी लवकेश कुमार, उप‌अभियंता दिलीप कश्यप, स्वच्छता प्रभारी दिलीप चन्द्राकर, जल प्रभारी सिताराम तेलक, करण कुमार यादव, सुरेश तिवारी, मनोज सोनी, स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी नौशाद बक्श, ममता बग्गा, प्रेम शीला बघेल सहित बड़ी संख्या में पालिका के अधिकारी-कर्मचारी एंव नागरिक मौजूद रहे।
Next Story