छत्तीसगढ़

CG: शासकीय कार्यालय से कंप्यूटर और प्रिंटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
21 Jun 2025 10:46 PM IST
CG: शासकीय कार्यालय से कंप्यूटर और प्रिंटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Rajnandgaon. राजनांदगांव। जिले में शासकीय कार्यालय से लाखों रुपए के कंप्यूटर और प्रिंटर चोरी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। सिटी कोतवाली थाना और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में दो चोरों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से ₹4.83 लाख का चोरी गया सामान जब्त किया गया है। प्रार्थी डॉ. पवन कुमार ठाकुर, निवासी विवेकानंद नगर, वार्ड क्रमांक 22, ने 18 जून को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 17 जून की शाम 6 बजे से 18 जून की सुबह 7 बजे के बीच कर्मचारी राज्य बीमा सेवाएं औषधालय, राजनांदगांव से तीन नए कंप्यूटर और एक प्रिंटर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए गए।


पुलिस ने तत्काल धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। जांच टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें दो संदिग्धों की पहचान हुई। फुटेज के आधार पर पुलिस ने राजेन्द्र राजपूत (निवासी ब्राह्मणपारा, वार्ड 38) और गणेश राजपूत (निवासी सिनेमा लाइन, वार्ड 24) को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उनके पास से तीन कंप्यूटर और एक प्रिंटर बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ पर्याप्त सबूत एकत्र कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
Tagsराजनांदगांव चोरीशासकीय कार्यालय चोरीकंप्यूटर चोरीप्रिंटर चोरीराजेन्द्र राजपूतगणेश राजपूतसीसीटीवी फुटेजसिटी कोतवाली थानासाइबर सेल कार्रवाईडॉ. पवन ठाकुरसरकारी संपत्ति चोरीRajnandgaon theftgovernment office burglarycomputer theftprinter theftcyber cellRajendra RajputGanesh Rajputpolice investigationCCTV evidencestolen property recoveredछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story