छत्तीसगढ़

CG: ट्रक ने वकील को कुचला, मौके पर हुई मौत

jantaserishta.com
28 Jan 2022 7:23 PM IST
CG: ट्रक ने वकील को कुचला, मौके पर हुई मौत
x
पढ़े पूरी खबर

जांजगीर: छत्तीसगढ़ के जांजगीर में शुक्रवार शाम धान से भरे ट्रक ने एक वकील को कुचल दिया। हादसे में वकील की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा थाने के ठीक सामने हुआ। माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने तत्काल ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, वकील फणींद्र कुमार पांडेय (42) जांजगीर कोर्ट में प्रैक्टिस करते थे। वह शुक्रवार को कोर्ट के काम से पामगढ़ गए थे। वहां से शाम को लौटने के दौरान करीब 3.30 बजे पामगढ़ थाने के सामने ही धान से भरे ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार वकील नीचे गिरे और ट्रक के आगे का पहिया उन्हें कुचलता हुआ निकल गया।
थाना के सामने हादसा होते देख पुलिसकर्मी दौड़कर मौके पर पहुंच गए। माहौल बिगड़ने के अंदेशा होने के चलते पुलिस ने शव को उठवाकर पामगढ़ सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र की मॉच्युरी में रखवा दिया। इसके बाद वकील के परिजनों को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि पामगढ़ के धान खरीदी केंद्र से धान लेकर ट्रक अकलतरा की ओर जा रहा था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story