छत्तीसगढ़

CG: जिला जेल में 35 बंदियों क़ा इलाज जारी

Shantanu Roy
28 Sept 2024 9:40 PM IST
CG: जिला जेल में 35 बंदियों क़ा इलाज जारी
x
छग
Balodabazar. बलौदाबाजार। संचालनालय आयुष के निर्देशानुसार जेल में परिरुद्ध बंदियों के इलाज हेतु आयुर्वेद चिकित्सा निदान शिविर क़ा आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य मंगलवार को जिला आयुर्वेद कार्यालय बलौदाबाजार द्वारा जिला जेल बलौदाबाजार में आयुर्वेद चिकित्सा निदान शिविर क़ा आयोजन किया गया। शिविर में 35 बंदियों एवं जेल स्टॉफ क़ा पुराना सर्दी,खांसी, ज्वर, चर्मरोग, उदररोग, उच्च रक्त चाप, मधुमेह क़ा आयुर्वेद पद्धति से रहन -सहन खान- पान, पथ्य-अपथ्य क़ी जानकारी देकर इलाज किया गया। शिविर में वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ एल एस ध्रुव, फार्मासिस्ट सीताराम सांडे,औषधालय सेवक योगेंद्र गेंन्ड्रे उपस्थित थे।
Next Story