छत्तीसगढ़
CG: हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार तीन युवकों की मौत
Shantanu Roy
14 April 2026 9:29 PM IST

x
छग
Mungeli. मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली–बिलासपुर नेशनल हाईवे पर जिला पंचायत धरमपुरा के पास हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने सड़क निर्माण कार्य और लापरवाही को हादसे का जिम्मेदार बताया है। जानकारी के अनुसार, 13 अप्रैल को जरहागांव से भटगांव की ओर जा रहे तीन युवक बाइक से यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान जिला पंचायत धरमपुरा के पास एक अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना में भटगांव निवासी राधेश्याम निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान दोनों ने भी दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान जरहागांव निवासी आर्यन निर्मलकर और बिलासपुर निवासी शुभम निर्मलकर के रूप में हुई है। जरहागांव थाना प्रभारी शोभा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद परिजनों में भारी आक्रोश देखने को मिला। परिजनों का आरोप है कि निर्माणाधीन टोल नाके के पास सड़क की हालत बेहद खराब है और बीच सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। इसी वजह से वाहन असंतुलित होकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार युवक गड्ढों से बचने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान सामने से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
परिजनों ने सड़क निर्माण में लगी कंपनी और ठेकेदार की लापरवाही को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है। परिजनों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई की मांग की गई है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोके जा सकें। स्थानीय लोगों का कहना है कि नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है और जहां काम चल रहा है, वहां भी सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। सड़क पर बने गड्ढे और अस्थायी निर्माण स्थिति लगातार हादसों को न्योता दे रही है। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि एक तरफ टोल प्लाजा का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है ताकि शुल्क वसूला जा सके, लेकिन दूसरी तरफ सड़क की गुणवत्ता और सुरक्षा पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क निर्माण की गुणवत्ता और जिम्मेदार एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Tagsमुंगेलीबिलासपुर हाईवेसड़क हादसातीन युवकों की मौतधरमपुराटोल प्लाजा निर्माणसड़क गड्ढेजरहागांवछत्तीसगढ़ हादसाMungeliBilaspur Highwayroad accidentdeath of three youthsDharampuratoll plaza constructionroad potholesJarhagaonChhattisgarh accidentछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





