
x
छग
Jashpur. जशपुर। जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश के तहत 9 साल से फरार चल रहे चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह मामला तपकरा थाना क्षेत्र के लावाकेरा गांव का है। इस मामले में एक आरोपी पहले ही पकड़ा जा चुका था। घटना 27 फरवरी 2016 की है। सुख सागर साय अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में गए थे। रात को जब वे घर लौटे तो उनके घर का ताला टूटा मिला। चोरों ने घर से 1500 रुपए नगद, एसबीआई का एटीएम कार्ड, कियोस्क कार्ड और वोटर आईडी चुरा लिए थे।
पीड़ित ने गांव के ही दो लोगों अनूप साय और कमल साय पर शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 457 और 380 के तहत मामला दर्ज किया। जांच में अनूप साय को गिरफ्तार कर चोरी के दस्तावेज बरामद कर लिए गए। लेकिन कमल साय फरार हो गया। एसएसपी शशि मोहन सिंह के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कमल साय को उसके घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया। 37 वर्षीय आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एसएसपी ने बताया कि ऑपरेशन अंकुश के तहत पुराने मामलों के फरार आरोपियों की तलाश जारी है। यह अभियान आगे भी चलता रहेगा।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





