छत्तीसगढ़

CG: छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला बदमाश गिरफ्तार

Shantanu Roy
10 Sept 2024 6:32 PM IST
CG: छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला बदमाश गिरफ्तार
x
छग
Janjgir-Champa. जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा में स्कूली छात्रा से छेड़खानी करने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला पंतोर चौकी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित छात्रा से आरोपी राजा प्रजापति रोज छेड़खानी किया करता था। प्रजापति ने छात्रा को जान से मारने की धमकी भी दी थी। जिसके चलते उसने किसी से इस संबंध में बात नहीं की थी। लेकिन पिछले दिनों आरोपी राजा ने पीड़िता को उसके पिता को भी जान से मारने की धमकी दे दी। इससे घबराकर पीड़िता ने जहर पी लिया। जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। हालांकि पीड़िता अभी खतरे से बाहर है। वहीं पुलिस पूछताछ में आरोपी ने भी जुर्म कबूल कर लिया है।
Next Story