छत्तीसगढ़

CG: मृतक के परिजनों को मिला 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता

Shantanu Roy
6 Aug 2024 3:00 PM GMT
CG: मृतक के परिजनों को मिला 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता
x
छग
Durg. दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने दुर्घटना में मृतक के परिजनों को 24 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम परसदा, कोडिया तहसील धमधा जिला दुर्ग निवासी कृष्णा यादव की विगत 03 दिसम्बर 2022 को तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई थी। इसी प्रकार ग्राम बठेना थाना व तहसील पाटन जिला दुर्ग निवासी गोपीनाथ वर्मा की विगत 13 अगस्त 2023 को आग में जलने से मृत्यु हो गई थी।

ग्राम अरसनारा तहसील पाटन निवासी कुंजन लाल साहू की विगत 26 जनवरी 2024 को तालाब में डूबने, ग्राम मोतिपुर सांकरा थाना अमलेश्वर तहसील पाटन जिला दुर्ग निवासी मंगल सिंह की विगत 09 सितम्बर 2023 को तालाब में डूबने, ग्राम सिरसाकला तहसील भिलाई-3 जिला दुर्ग निवासी देवबती निषाद की विगत 29 जून 2021 को नाला के पानी में डूबने एवं वार्ड क्रमांक-16 जयंती नगर जिला दुर्ग निवासी श्री जितेश साय की विगत 24 अप्रैल 2023 को नदी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. कृष्णा यादव के पिता श्री दोमेन्द्र कुमार को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। स्व.गोपीनाथ वर्मा की पत्नी सुमन वर्मा, स्व. कुंजन लाल साहू के पिता दिलेश्वर, स्व.देवबती निषाद की माता एवं स्व. जितेश साय की माता को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Next Story