छत्तीसगढ़

CG: रेल लाईन के समीप मिली युवक की लाश, जीआरपी पुलिस मौके पर

Admin2
18 May 2021 12:10 PM IST
CG: रेल लाईन के समीप मिली युवक की लाश, जीआरपी पुलिस मौके पर
x
जांच जारी

छत्तीसगढ़। रायगढ़ जिले के चक्रधरनगर इलाके में रेल लाईन के किनारे 35 वर्षीय व्यक्ति की लाश मिलने के बाद सनसनी फैली हुई है। बताया जा रहा है की विनोबानगर संजयनगर में फिलहाल रह रहे इस व्यक्ति की पहचान संतोष यादव के रूप में कर ली गई है। रेल लाईन के किनारे लाश देखे जाने के बाद चक्रधरनगर पुलिस को सूचना दी गई, वहीं जीआरपी को भी इस घटना की सूचना दी गई है। मृतक की मौत कैसे हुई यह तो फिलहाल स्पष्ट नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Next Story