छत्तीसगढ़
CG: स्वीट्स के मालिक ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
Shantanu Roy
20 Feb 2025 7:46 PM IST

x
छग
Kanker. कांकेर। कांकेर में राजस्थान स्वीट्स एंड बेकरी के मालिक ने आत्महत्या कर ली है। जोधपुर के लुणावास गांव के रहने वाले पुखराज ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी उनके छोटे भाई हमीरा राम ने दी। हमीरा राम ने कोतवाली थाने में बताया कि सुबह 9 बजे पुखराज नहाने के लिए छत पर गए थे। लंबे समय तक नीचे नहीं आने पर जब वह ऊपर गए, तो उन्हें फांसी के फंदे पर लटका पाया। लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हमीरा राम के अनुसार उनके भाई पिछले 6 महीनों से किसी बात को लेकर परेशान थे। वह अक्सर गुमसुम रहते थे। पूछने पर भी अपनी परेशानी नहीं बताते थे। छोटे भाई ने कई बार उनकी समस्या जानने की कोशिश की, लेकिन वह कुछ नहीं बताते थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





