छत्तीसगढ़
CG: युवती की संदिग्ध मौत, एक साथ 4 लड़कियां हुई थी बीमार
Shantanu Roy
14 July 2025 11:47 PM IST

x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। बिलासपुर में GALWAY कंपनी में प्रोडक्ट मार्केटिंग करने वाली एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जबकि, तीन युवतियां अस्पताल में भर्ती हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पीड़ित लड़कियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि, सिरगिट्टी के गोविंदनगर में GALWAY कंपनी का ऑफिस एक मकान में संचालित है, जहां बड़ी संख्या में युवक और युवतियां काम करती हैं, जो कंपनी के प्रोडक्ट का मार्केटिंग करती हैं। यहां काम करने वाली प्रियंका मरावी (20) पिता अर्जुन सिंह मूलत: मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के वेंकटनगर में रहती थी। वो सिरगिट्टी में अपनी सहेलियों के साथ रूम लेकर रहती थी। रविवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। युवती की मौत के बाद पता चला कि कंपनी में काम करने वाली तीन अन्य लड़कियां भी अस्पताल में भर्ती है।
जिसके बाद यह अफवाह फैल गई कि चारों लड़कियां जहरखुरानी की शिकार हुई है। इसकी जानकारी मिलते ही टीआई किशोर केंवट जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने अस्पताल में भर्ती युवतियों से पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया। टीआई किशोर केंवट ने बताया कि उन्होंने अस्पताल में भर्ती युवतियों से पूछताछ कर जानकारी ली है। सभी एक साथ कंपनी में प्रोडक्ट मार्केटिंग का काम करती हैं। जिनमें संतोषी सिंह रहने वाली अनूपपुर की है। जबकि, उसकी सहेली अंजलि पिता रामप्रसाद सिंह भी अनूपपुर जिले की है। वहीं, ज्योति पिता उदयनारायण मनेंद्रगढ़ की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि उनकी तबीयत खराब है, जिसके कारण अस्पताल में भर्ती हैं। टीआई किशोर केंवट ने बताया कि उन्होंने अस्पताल में भर्ती युवतियों से पूछताछ कर जानकारी ली है। सभी एक साथ कंपनी में प्रोडक्ट मार्केटिंग का काम करती हैं। जिनमें संतोषी सिंह रहने वाली अनूपपुर की है। जबकि, उसकी सहेली अंजलि पिता रामप्रसाद सिंह भी अनूपपुर जिले की है। वहीं, ज्योति पिता उदयनारायण मनेंद्रगढ़ की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि उनकी तबीयत खराब है, जिसके कारण अस्पताल में भर्ती हैं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





