छत्तीसगढ़

CG Suicide: बीएससी स्टूडेंट ने लगाया मौत को गले

Nilmani Pal
2 Jun 2024 8:54 AM GMT
CG Suicide: बीएससी स्टूडेंट ने लगाया मौत को गले
x
छग न्यूज़

कोरबा korba news। पोड़ीबहार क्षेत्र में रहने वाले एक 24 साल के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या Suicide कर ली। सुबह उठने पर उसकी लाश घर के कमरे में लटकती हुई मिली। आत्महत्या की वजह का स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम साहिल मेखले Sahil Mekhle था। 12वीं पास होने के बाद बीएससी B.Sc की पढ़ाई कर रहा था। परिजनों का कहना है कि वह पिछले कुछ दिनों से वह परेशान चल रहा था किसी से कोई बातचीत नहीं करता था गुमसुम रहा करता था। खाना खाता और अपने कमरे में चला जाता था। मन होने पर कहीं बाहर घूमने जाया करता था।

chhattisgarh news पिता चंद्रशेखर मेखले ने बताया कि उसकी पत्नी कुछ साल पहले कहीं चली गई। उसके ऊपर तीन बेटे की जवाबदारी बढ़ गई और वह रोजी मजदूरी कर बच्चों का पढ़ा-लिखा रहा था। बड़ा बेटा किसी निजी कंपनी में काम कर जीवन यापन करता है। वहीं साहिल दूसरे नंबर का बेटा था और बीएससी का स्टूडेंट था।

पिता ने बताया कि शुक्रवार रात भी साहिल ने पहले खाना खाया और फिर अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह उठने पर काफी समय बीत जाने के बाद भी वह कमरे से बाहर नहीं निकला। जिसके बाद उन्हें अनहोनी होने की आशंका हुई। कमरे में जाकर देखा तो साहिल फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।

Next Story