छत्तीसगढ़
CG: तेज रफ्तार ट्रेलर ने छात्र को मारी टक्कर, हालत नाजुक
Shantanu Roy
12 Aug 2024 12:29 AM IST

x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। एक दिल दहला देने वाली घटना में तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक छात्र को टक्कर मार दी। यह हादसा तुरकाडीह ओवरब्रिज के पास हुआ। टक्कर के बाद छात्र ट्रेलर के नीचे फंस गया। घटना के बाद ड्राइवर और हेल्पर ने छात्र को निकालकर सड़क किनारे छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। इस घटना का वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिससे लोग बेहद आक्रोशित हैं। कोनी पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक और हेल्पर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और जल्द ही दोषियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





