छत्तीसगढ़

CG: खरीफ सीजन से पहले उर्वरक विक्रेताओं पर कड़ी निगरानी, 5 को नोटिस

Shantanu Roy
9 April 2026 1:09 PM IST
CG: खरीफ सीजन से पहले उर्वरक विक्रेताओं पर कड़ी निगरानी, 5 को नोटिस
x
छग
Raigarh. रायगढ़। आगामी खरीफ सीजन से पहले जिले में रासायनिक उर्वरकों की उचित दर और उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने खाद, बीज एवं कीटनाशक विक्रेताओं का सघन निरीक्षण शुरू कर दिया है। इस क्रम में पिछले दो दिनों में 16 उर्वरक विक्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाई गईं, जिसके चलते गोयल फर्टिलाइजर रायगढ़, मेसर्स किसान इंटरप्राइजेज रायगढ़, अन्नपूर्णा खाद भंडार धरमजयगढ़, विक्की खाद भंडार सूपा, पुसौर और नरेश ट्रेडर्स सेमरा, पुसौर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

जिले में खाद भंडारण और वितरण पर कड़ी निगरानी रखने के लिए जिला स्तरीय दल का गठन किया गया है। इस दल के नोडल अधिकारी सहायक संचालक कृषि हिन्द कुमार भगत बनाए गए हैं। इनके निर्देशन में उर्वरक विक्रय केंद्रों का निरंतर निरीक्षण किया जाएगा। इसके अलावा किसानों की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए कृषि विभाग ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है। किसान कार्यालयीन समय में टोल फ्री नंबर 07762-220213 पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। प्राप्त शिकायतों पर विभाग द्वारा तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिला प्रशासन का उद्देश्य खरीफ सीजन में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराना और किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोकना है।
Next Story