छत्तीसगढ़
CG: अवैध धान परिवहन रोकने सख्त जांच, 150 कट्टी धान जब्त
Shantanu Roy
8 Jan 2026 10:44 PM IST

x
छग
Mungeli. मुंगेली। धान खरीदी के बीच नियमों की अवहेलना पर प्रशासन की सख्त निगरानी बनी हुई है। कलेक्टर मुंगेली कुंदन कुमार के निर्देश पर ग्राम चन्द्रखुरी, नारायणपुर चौक में विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहन क्रमांक CG 07 CA 4923 को रोका गया, जिसमें 150 कट्टी धान लदी हुई थी। हालांकि, वाहन में धान के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या अनुमति नहीं थी। जांच में सामने आया कि वाहन चालक सत्यवान दास, निवासी मानिकपुरी भाटापारा और किसान समारू यादव, निवासी दामापुर, आवश्यक कागजात प्रस्तुत करने में असफल रहे। ऐसे में प्रशासन ने अवैध धान और वाहन को जब्त कर थाना सरगांव को सुपुर्द कर दिया।
इस कार्रवाई में तहसीलदार सरगांव अतुल वैष्णव, नायब तहसीलदार लीलाधर क्षत्रिय, थाना प्रभारी सरगांव संतोष शर्मा के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस विभाग की टीम शामिल रही। कार्रवाई के दौरान यह संदेश दिया गया कि धान के अवैध संग्रहण और परिवहन पर प्रशासन कोई समझौता नहीं करेगा। कलेक्टर कुंदन कुमार ने स्पष्ट किया कि ऐसे जांच अभियान ईमानदार किसानों के हित में हैं, ताकि धान खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी और सुव्यवस्थित रहे। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन सुनिश्चित करना न केवल किसानों की सुरक्षा के लिए आवश्यक है।
पूरे खरीदी तंत्र की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए भी जरूरी है। प्रशासन ने यह भी बताया कि आगे भी नियमित जांच अभियान चलाया जाएगा और कोई भी अवैध गतिविधि पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। यह कदम किसानों और आम जनता के हितों की रक्षा के साथ-साथ जिले में खरीदी व्यवस्था को अनुशासित बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। इस अभियान के जरिए प्रशासन ने स्पष्ट किया कि धान के अवैध परिवहन और भंडारण पर निगरानी लगातार बढ़ाई जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Tagsमुंगेलीकलेक्टर कुंदन कुमारअवैध धानधान जब्तसरगांवसत्यवान दाससमारू यादवग्राम चन्द्रखुरीनारायणपुर चौकतहसीलदारनायब तहसीलदारथाना प्रभारीराजस्व विभागपुलिस विभागजांच अभियानधान परिवहन नियमपारदर्शिताकिसान हितखरीदी व्यवस्थासख्त कार्रवाईअवैध संग्रहणMungeliCollector Kundan Kumarillegal paddypaddy seizedSargaonSatyavan DasSamaru Yadavvillage ChandrakhuriNarayanpur ChowkTehsildarNaib TehsildarPolice Station in-chargeRevenue DepartmentPolice Departmentinvestigation campaignpaddy transportation rulestransparencyfarmer interestprocurement systemstrict actionillegal storageछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





