
x
छग
Kanker. कांकेर। कांकेर के राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर ठेलकाबोड़ के पास ऑक्सिवन के सामने तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में स्पोर्ट्स बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक स्पोर्ट्स बाइक पर सवार थे। बताया जा रहा है कि पिछले महीने ही नई स्पोर्ट्स बाइक पल्सर RS खरीदी थी और अब तक उसकी सिर्फ एक किस्त ही जमा की गई थी। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि बाइक पर अब तक नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी।
दरअसल, नुरेंद्र निषाद (25), भावेश जैन (24) और निखिल भगत (19) तीनों युवक कांकेर के रहने वाले हैं। तीनों युवक बुधवार की शाम स्पोर्ट्स बाइक से घूमने के लिए निकले हुए थे। तीनों युवक जब रायपुर नेशनल हाईवे-30 पर ठेलकाबोड के करीब पहुंचे, तभी ऑक्सिवन के सामने मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराने के बाद बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर घसीटते हुए दूर जा गिरे। हादसे में नुरेंद्र निषाद और निखिल भगत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भावेश जैन गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घायल भावेश को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
इधर, मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि बाइक की रफ्तार बहुत अधिक थी, जिससे यह हादसा हुआ। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि युवक नशे की हालत में थे, जिसके कारण बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। घायल के साथियों ने बताया कि युवक ने पिछले महीने ही नई स्पोर्ट्स बाइक पल्सर RS खरीदी थी और अब तक उसकी सिर्फ एक किस्त ही जमा की थी। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि बाइक पर अब तक नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है। दोनों मृतकों के शवों को जिला अस्पताल के चीरघर में रखा गया है। 27 मार्च को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस विधिवत कार्रवाई के बाद बाइक भी परिजनों को लौटा देगी।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





