छत्तीसगढ़
CG: बस को कुछ युवकों ने जबरदस्ती रोका, लूट लिए चार हजार रूपए
jantaserishta.com
22 July 2024 12:12 AM IST

x
कोरबा : चांपा से कोरबा आ रही कबीर बस सर्विस की एक बस को कुछ युवकों ने जबरदस्ती रोक लिया। परिचालक व चालक से जबरन चार हजार रूपये लूट कर भाग निकले। घटना उरगा-बरबसपुर पुलिया के पास शाम करीब छह बजे की है। समीर बस क्रमांक-सीजी 12 बीजे 7506 का चालक और परिचालक सवारियों को बिठाकर गंतव्य की ओर रवाना हुए थे। बस उरगा-बरबसपुर के पास पहुंची थी कि आठ युवको ने बस के सामने अपनी गाड़ी अड़ा दिया, जिससे बस को रोकना पड़ा। बस के रुकते ही परिचालक को कालर पकड़कर नीचे उतारा और मारपीट कर लूटपाट की गई। जब चालक बीच-बचाव करने पहुंचा तो उसे मारने के लिए एक युवक ने पत्थर उठा लिया। इस दौरान अन्य वाहन के चालक भी यहां रुक गए थे। काफी शोर-शराबे के बीच करीब चार हजार रुपये लूट कर सभी लडक़े भाग निकले। चालक ने घटना की जानकारी बस के मालिक को दी और उरगा थाना पहुंच कर इसकी शिकायत की गई। पुलिस द्वारा कंट्रोल रूम से संपर्क कर जानकारी दी गई। कुछ लडक़ों की पहचान ग्राम तरदा निवासी के रूप में हुई है।
Tagsसीजी न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़छत्तीसगढ़ समाचारयुवकों ने जबरदस्ती रोका बसCG NewsChhattisgarh NewsYouth forcefully stopped the bus
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





