छत्तीसगढ़

CG: गांजा की तस्करी, 2 क्विंटल गांजे के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

jantaserishta.com
7 Feb 2022 8:59 PM IST
CG: गांजा की तस्करी, 2 क्विंटल गांजे के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के सीमाई इलाके पेंड्रा के रास्ते गांजा एमपी ले जाने की कोशिश कर रहे चार तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्त में आए लोग ओडिशा से गांजा लेकर मध्यप्रदेश के अनूपपुर कोतमा की ओर जा रहे थे। आरोपियों से 2 क्विंटल गांजा के साथ काऱ भी जप्त किया गया है। सभी आरोपी मध्यप्रदेश के डिंडोरी और अनूपपुर जिले के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने जोगीसार के पास घेराबंदी कर पकड़ा। गौरेला पुलिस और साइबर सेल ने इस कार्रवाई में संयुक्त रूप से शामिल रहे।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story