छत्तीसगढ़

CG: 7 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Shantanu Roy
8 Sept 2025 8:44 PM IST
CG: 7 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
x
छग
Pachpedi/ Bilaspur. पचपेड़ी/ बिलासपुर। थाना पचपेड़ी पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 07 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम केवटाडीह टांगर निवासी धनसाय यादव (34 वर्ष) अपने कब्जे में कच्ची महुआ शराब रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रहा है।


सूचना के आधार पर थाना प्रभारी पचपेड़ी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और रेड कार्रवाई की। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। आरोपी धनसाय यादव पिता स्व. सुखीराम यादव निवासी केवटाडीह टांगर को गिरफ्तार कर 08 सितंबर 2025 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। ज्ञात हो कि पचपेड़ी पुलिस लगातार क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ सख्ती बरत रही है। पुलिस का कहना है कि आमजन के स्वास्थ्य और सामाजिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाले अवैध कारोबारियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
Next Story