छत्तीसगढ़

CG: एक और जिले में धारा 144 लागु

jantaserishta.com
4 Jan 2022 7:10 PM IST
CG: एक और जिले में धारा 144 लागु
x
बड़ी खबर

कांकेर। कोरोना संक्रमण के कारण बलौदाबाजार के बाद कांकेर जिले में धारा 144 लागू की गई है। यहां चल रहे वार्षिक मेले को प्रशासन ने बंद करा दिया है। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर 4 दिवसीय मेले को बंद करा दिया है, बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते फैसला लिया गया है।

इसके पहले आज बलौदाबाजार जिले में भी धारा 144 लगा दी गई है, इसके साथ ही सभी सार्वजनिक और सामाजिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी गई है, यां 33% क्षमता के साथ होटल-रेस्टोरेंट संचालित होंगे। साथ ही
सिनेमा, मैरिज हाल, कोचिंग सेंटर में भी 33% क्षमता होगी। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य किया गया है। कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने आदेश जारी किया है।
कोरिया जिले में भी धारा 144 लगा दी गई है, यहां भी सभी धार्मिक, सामाजिक, रैली, जुलूस, भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों पर रोक लगा दी गई है। होटल, रेस्टोंरेंट, सिनेमा आदि को एक तिहाई क्षमता से खोलने के आदेश जारी किए गए हैं।










jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story