छत्तीसगढ़

CG: 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
14 Jan 2022 8:17 PM IST
CG: 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

धमतरी। कुरूद थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची से रेप की वारदात को अंजाम दिया गया था. एक ऑटो चालक ने 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है. पीड़िता की मां ने इसकी सूचना थाने में दी. आरोपी को हवालात पहुंचा दिया गया है.

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने 41 साल के आरोपी महेश ओझा उर्फ बिहारी को गिरफ्तार किया है. पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि कुरूद निवासी आरोपी महेश ओझा ने उसे जबरन ऑटो में बैठाकर ले गया. खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस शिकायत के बाद आरोपी को धर दबोचा.
इस घटना की जानकारी लगते ही स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इलाके में इस वारदात से सनसनी फैल गई है.
पुलिस ने बताया कि आरोपी मूलतः मध्यप्रदेश का रहने वाला है, लेकिन पिछले दस पन्द्रह साल से कुरूद इलाके में रह रहा है. पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 363, 376AB भादवि, 6 पॉस्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज कार्रवाई कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story