छत्तीसगढ़
CG Rape News: नाबालिग का किया अपहरण, फिर करने लगा रेप, अब पहुंचा जेल
Shantanu Roy
11 July 2024 12:00 AM IST

x
छग
Janjgir-Champa. जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया था। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी जसमेर कश्यप (22) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। नाबालिग लड़की के पिता ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नाबालिग लड़की को हरियाणा से बरामद किया गया है। पामगढ़ थाना प्रभारी मनोहर लाल सिन्हा से मिली जानकारी अनुसार, नाबालिग लड़की के पिता ने 18 जून 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बेटी घर में नहीं थी। आसपास तलाश की गई और परिवार, रिश्तेदार भी पता किया गया।
लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पामगढ़ थाने में मामला दर्ज किया गया। नाबालिग लड़की की तलाश की जा रही थी। इस बीच पुलिस को नाबालिग के हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम हरियाणा पहुंची। इस दौरान आरोपी जसमेर कश्यप को गिरफ्तार किया। आरोपी छत्तीसगढ़ में धान की कटाई के लिए आया करता था। इस बीच दोनों की पहचान हुई थी। आरोपी के पास से नाबालिग को बरामद किया गया। नाबालिग ने बताया कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। आरोपी ने पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





