छत्तीसगढ़

CG: नाबालिग का अपहरण करने के बाद किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
7 Aug 2024 11:22 PM IST
CG: नाबालिग का अपहरण करने के बाद किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Shivrinarayan. शिवरीनारायण। नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है। थाना प्रभारी सागर पाठक ने बताया कि पीड़िता 20 मई की दोपहर 2 बजे घर से निकली थी जो शाम तक घर वापस नही आई। रिपोर्ट पर अज्ञात के विरुद्ध धारा 363 के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। टीम गठित कर अज्ञात आरोपित और अपहृत बालिका की पतासाजी की जा रही थी।

पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि आरोपित युवक बालिका को लेकर बिलासपुर में छिपा है। जिस पर पुलिस ने हेमुनगर बिलासपुर में घेराबंदी कर आरोपित युवक को पकडा और उसके पास से बालिका को बरामद किया। बालिका का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया। जिसमें उसने नेताजी चौक जांजगीर निवासी मनोज ध्रुव 21 वर्ष पिता छेदू ध्रुवद्वारा भगाकर ले जाने और दुष्कर्म करने की जानकारी दी। प्रकरण में धारा 366, 376, 4, 6 पाक्सो एक्ट जोड़ा गया। पुलिस ने आरोपित युवक मनोज ध्रुव को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर जेल भेज दिया।
Next Story