
x
छत्तीसगढ़.
महासमुंद: छत्तीसगढ़ के महासमुंद में अवैध धान संग्रहण, भंडारण और परिवहन पर लगातार निगरानी जारी है। इस बीच अवैध धान संग्रहण के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। राजस्व, मंडी और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने दो गोदामों में छापेमारी कर 975 कट्टा धान जब्त किया है।
यह कार्रवाई बागबाहरा ब्लॉक के कोमाखान तहसील अंतर्गत ग्राम भलेसर में देखने को मीली है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर राजस्व, मंडी एवं खाद्य विभाग की ओर से अवैध धान संग्रहण, भंडारण और परिवहन पर कार्रवाई जारी है।
इसी कड़ी में संयुक्त टीम ने विकास चंद्राकर के गोदाम से 175 कट्टा और धनराज चंद्राकर के गोदाम से 800 कट्टा अवैध धान जब्त किया है। दोनों गोदामों से कुल 975 कट्टा अवैध धान जब्त किया गया है, जिसे मंडी विभाग को सौंप दिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





