छत्तीसगढ़
CG: नकली पनीर बनाने वाले सागर डेयरी पर छापेमारी, फर्म हुआ सील
Shantanu Roy
12 April 2025 6:48 PM IST

x
छग
Ambikapur. अंबिकापुर। नकली पनीर बनाए जाने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अनुविभागीय अधिकारी सह अभिहित अधिकारी, अंबिकापुर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं पुलिस बल संयुक्त टीम ने बिशुनपुर खुर्द स्थित सागर डेयरी में छापेमारी की। पंचायत भवन के पास संचालित इस फर्म में विभिन्न अवैध सामग्रियों से पनीर का निर्माण किया जा रहा था।
जांच के दौरान टीम ने पाया कि निर्माण कार्य में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों का पालन नहीं किया जा रहा था। परिसर में सफाई की स्थिति बेहद खराब थी और फर्म का पंजीयन भी समाप्त हो चुका था। इन गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से फर्म को सील कर दिया।
मौके पर लगभग 150 किलोग्राम पनीर जब्त किया गया है। जांच के समय वहां मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम मोहित कुमार बताया, जबकि फर्म के मालिक का नाम शाहिद बताया गया है। इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ नायब तहसीलदार और पुलिस बल भी मौजूद थे। आगे की जांच जारी है, दोषियों पर विधिमान्य कार्रवाई की जाएगी।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





