छत्तीसगढ़
CG: न्यायालय के सामने सरेआम चाकूबाजी, जांच में जुटी पुलिस
Shantanu Roy
30 Nov 2024 12:11 AM IST

x
छग
Mungeli. मुंगेली। मुंगेली के लोरमी इलाके में मामूली विवाद पर एक युवक ने दूसरे युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दरअसल बीती रात 10 बजे लोरमी व्यवहार न्यायालय के ठीक सामने 20 मीटर की दूरी पर सड़क के दूसरी ओर स्थित पान दुकान में दो युवकों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। जिसके बाद अजय उर्फ अज्जू सिंह ने लछनपुर निवासी 22 साल के पीकेश्वर ध्रुव के ऊपर हमला कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना रिकार्ड हो गई। घायल को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हमलावर युवक अज्जू सिंह अपराधी प्रवृत्ति का युवक है। इसके पूर्व भी आरोपी चाकू बाजी की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना के बाद पीड़ित की रिपोर्ट पर लोरमी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश जारी है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





