छत्तीसगढ़

CG: नशामुक्त भारत अभियान के तहत् कार्यक्रम का आयोजन

Shantanu Roy
14 Oct 2024 5:55 PM GMT
CG: नशामुक्त भारत अभियान के तहत् कार्यक्रम का आयोजन
x
छग
Sukma. सुकमा। कलेक्टर देवेश कुमार धुव के निर्देशन में आज औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, आजीविका प्रशिक्षण कॉलेज, एवं पॉलीटेक्निक कॉलेज के छात्रों के बीच नशामुक्त भारत अभियान के तहत एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप में एडिशनल एसपी वाजपेयी, जनपद सीईओ मधु तेता, डीडी समाज कल्याण विभाग संजय पांडे, डीसीपीओ जितेंद्र बघेल उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाना था। वर्कशॉप में 150 से अधिक छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और नशामुक्ति के महत्व पर गहन चर्चा कर नशामुक्त भारत अभियान की शपथ ली गई। अधिकारियों ने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला और इससे दूर रहने के उपाय सुझाए।
Next Story