छत्तीसगढ़

CG: एक्टिवा चोरी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
30 Dec 2025 6:23 PM IST
CG: एक्टिवा चोरी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। शहर में लगातार सामने आ रही वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने एक्टिवा स्कूटी चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई स्कूटी बरामद कर ली है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, जबकि मामले में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
थाना सिटी कोतवाली से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस मामले की शिकायत प्रार्थीया पूर्णिमा ताम्रकार, निवासी जरहाभाठा मंदिर के पास, बिलासपुर द्वारा दर्ज कराई गई थी। प्रार्थीया ने पुलिस को बताया कि दिनांक 11 जून 2025 को उन्होंने अपनी एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG10/AW 9278 को तेलीपारा क्षेत्र में संजय शुक्ला के घर के पास खड़ा किया था। इसके बाद वे अपने निवास स्थान रानीगांव चली गईं। 14 जून 2025 की देर रात लगभग 1 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने उक्त स्कूटी चोरी कर ली। काफी तलाश के बाद भी जब वाहन का कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
शिकायत के आधार पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 364/25 धारा 303(2) एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार (भा.पु.से.) के निर्देश पर वाहन चोरी के मामलों को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज की गई।
जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करबला चौक क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान शेख साहिल पिता शेख जहीर, उम्र 20 वर्ष, निवासी करबला चौक, थाना सिटी कोतवाली को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने साथी इमरान खान उर्फ इम्मू, निवासी चांटीडीह बंधु कॉम्प्लेक्स के साथ मिलकर एक्टिवा स्कूटी चोरी करने की बात स्वीकार की।
आरोपी शेख साहिल की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई एक्टिवा स्कूटी को बरामद कर लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को दिनांक 29 दिसंबर 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वहीं, प्रकरण में शामिल फरार आरोपी इमरान खान उर्फ इम्मू की तलाश में पुलिस द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। सिटी कोतवाली पुलिस का कहना है कि शहर में वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे अपने वाहनों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
Next Story