छत्तीसगढ़
छ.ग. पुलिस के सूबेदार, उप निरीक्षक, प्लाटून कमांडर की परीक्षा 26 से 29 मई तक
jantaserishta.com
14 May 2023 7:26 PM IST

x
जानें पूरी डिटेल्स.
सारंगढ़ बिलाईगढ़: छत्तीसगढ़ पुलिस में सूबेदार, उप निरीक्षक, प्लाटून कमांडर के 975 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल नवा रायपुर के द्वारा आयोजित की जाएगी। हिंदी तथा अंग्रेजी भाषा में दक्षता परीक्षा 26 मई 2023 को प्रातः 8 बजे से 10.15 बजे तक और 26 मई 2023 को ही सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन परीक्षा दोपहर 2 बजे से आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार एप्टीट्यूड परीक्षा 27 मई 2023 को प्रातः 8 बजे से 10.15 बजे तक तथा विज्ञान (गणित, भौतिकी एवं रसायन) परीक्षा 27 मई 2023 को ही दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। कम्प्यूटर विज्ञान परीक्षा 29 मई 2023 को प्रातः 8 बजे से 10.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा केन्द्र रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर एवं अंबिकापुर है। परीक्षा केन्द्र छ.ग. व्यापमं द्वारा पृथक से सूचित किए जाएंगे। प्रवेश पत्र 18 मई 2023 को प्रातः 10 बजे से डाउनलोड किए जा सकेंगे। पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ द्वारा अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि अद्यतन जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस और छ.ग. व्यापमं की अधिकारिक वेबसाईट का नियमित अवलोकन करें। व्यापमं की वेबसाईट https://vyapam.cgstate.gov.in है।
Tagsसारंगढ़ बिलाईगढ़छत्तीसगढ़ पुलिसछत्तीसगढ़ पुलिस एग्जामछत्तीसगढ़ न्यूज़Sarangarh BilaigarhChhattisgarh PoliceChhattisgarh Police ExamChhattisgarh News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





